Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsNDA Assembly Worker Conference on September 16 in Supaul - 10 000 Workers Expected
सुपौल : एनडीए की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

सुपौल : एनडीए की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

संक्षेप:

16 सितंबर को सुपौल के गांधी मैदान में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य एनडीए की विकास उपलब्धियों को जनता तक...

Sep 11, 2025 05:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, वरीय संवाददाता। 16 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस बाबत जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि एनडीए के विकास की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाना ही इस सम्मेलन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसमें 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता जिलेभर में पहुंचेंगे। उक्त बातें उन्होंने जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जदयू, भाजपा, लोजपा, आएलएम और हम के प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल होंगे। वहीं जदयू संगठन प्रभारी राम बाबू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार के प्रयास से पूरे बिहार में विकास की गंगा बह रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए एकजुट होकर मैदान में उतरेगा। बिहार एवं बिहार वासियों के हितों की रक्षा के लिए 2025 में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा। आरएलएम के जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार ने गठबंधन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता निष्ठा एवं लगन से एकजुट हो जाये तो 2025 में 225 फिर से नीतीश सरकार निश्चित है। उन्होंने कहा कि होने वाले ऐतिहासिक सम्मेलन में 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता भाग लेने की उम्मीद है। बीजेपी नेता सुनील चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में एनडीए के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन को एनडीए के पांचों घटक दल के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक सक्रियता सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा। सम्मेलन में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति, आगामी चुनावी तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम 16 सितंबर की सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मौके पर नागेंद्र नारायण ठाकुर, सत्यनारायण यादव, भगवान चौधरी, हरेकांत झा, संजीव नयन गुप्ता, जगदीश यादव, किशन मंडल, रामचंद्र यादव, मकसूद आलम, खुर्शीद आलम, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार मंडल, अमरदेव कामत, हरिमाेहन विश्वास, चांदनी पासवान, प्रियंका यादव, रीना बाला, अजय अजनबी, पप्पू साह, महेश देव, सागर, सदानंद पासवान आदि मौजूद थे।