
अधेड़ की गला रेतकर हत्या
बलुआ बाजार के वीरपुर थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय राम प्रसाद देव की सोमवार शाम को गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों को घटना की जानकारी शोर सुनने के बाद मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। हत्या से जुड़े दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
बलुआ बाजार, एक संवाददाता वीरपुर थाना क्षेत्र की हृदयनगर पंचायत के सीतापुर वार्ड 10 में एक अधेड़ की गला रेतकर सोमवार की शाम हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान सीतापुर वार्ड 10 निवासी 48 वर्षीय राम प्रसाद देव की रूप में की गयी। उधर जैसे ही रामप्रसाद देव की हत्या की उनके परिजनों को मिली तो उस वक्त घर मे कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलनते ही एसपी सरथ आरएस, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार एवं वीरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जबकि मंगलवार को एफएसएल की टीम भी सैंपल लेकर जांच में जुट गयी। इधर, मामले से जुड़े पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को थाना लाया था, छानबीन जारी है। परिजनों ने कई लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को रामप्रसाद देव अपने ट्रैक्टर ड्राइवर जैनुल का बेल कराने सवेरे घर से निकले थे। जिसके बाद शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी बेटी ने उन्हें करीब छह बजे शाम में फोन किया तो जवाब मिला था कि वापस आ रहे हैं, जबकि वह देर तक घर नहीं पहुंचे। मृतक के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर दिहबार बाबा मंदिर के सामने उनका शव देखा गया। हालांकि परिजनों को शव की जानकारी शोर-शराबा होने के बाद करीब सात बजे की शाम में मिली। इस बाबत मृतक की बेटी कंचन कुमारी ने बताया कि पिताजी बोले थे कि घर आ रहे हैं। वहीं दिन में अपने ट्रैक्टक ड्राइवर जैनुल का बेल करवाने वीरपुर कोर्ट गए थे। उधर, घटना के बाद बालकृष्ण देव पूरे परिवार के साथ अपने घर से फरार है। जबकि सोमवार को उनकी पत्नी घर पर थी। उसी शाम हत्या के बाद से सभी लोग फरार हैं। घटना के बाबत एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा अबतक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। एएसपी सरथ आरएस भी घटनास्थान पर पहुंचे थे। एफएसएल, डीआईयू टीम, डॉग स्क्वायड सभी टीम ने भी विजिट की है। पुलिस हर बिंदुओं पर बारीकी से अनुसंधान कर रही है। जल्द ही मामले की उद्भेदन किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




