Supaul News: सुपौल : काली मंदिर के समीप से बाइक चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सुपौलSupaul News: त्रिवेणीगंज में शनिवार शाम एक अज्ञात चोर ने काली मंदिर के पास से विजेंद्र कुमार की होंडा एसपी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। विजेंद्र ने बाइक को दुकान के बाहर पार्क किया था। वापसी पर बाइक गायब मिली। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। शहर के मेला ग्राउंड स्थित काली मंदिर के समीप से शनिवार देर शाम अज्ञात चोरों ने होंडा एसपी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। बड़ेरवा वार्ड 15 निवासी विजेंद्र कुमार ने बताया कि वे अपनी बाइक (बीआर 50 एके 6930) मंदिर के पास खड़ी कर किराना दुकान गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


