सुपौल : बाइक की ठोकर से अधेड़ गंभीर, चालक फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

किशनपुर में तेज रफ्तार मोटरसाइकल की टक्कर से मो मुश्ताक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार को हुई जब वह एक ट्यूबवेल मिस्त्री से मिलने जा रहे थे। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सुपौल : बाइक की ठोकर से अधेड़ गंभीर, चालक फरार

किशनपुर, एक संवाददाता। तेज रफ्तार मोटरसाइकल की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है। घायल की पहचान प्रखंड अंतर्गत राजपुर पंचायत के वार्ड दो राजपुर गांव निवासी मो दुखा के 45 वर्षीय पुत्र मो मुश्ताक के रूप में हुई है। मो. मुस्ताक बाइक से एक ट्यूबवेल मिस्त्री से मिलने जा रहे थे।

घटना का विवरण

बंगाली चौक के पास पूरब दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं और मो. मुस्ताक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

ग्रामीणों के मुताबिक टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से भागने लगा। अफरातफरी के बीच कुछ लोगों ने उसकी बाइक के नंबर प्लेट की तस्वीर खींच ली। बाइक का नंबर बीआर 50जेड 2701 बताया जा रहा है। घटना की सूचना किशनपुर पुलिस को दे दी गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही गश्ती वाहन को भेजा गया है। पुलिस आरोपी वाहन और चालक की तलाश कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।