सुपौल : एमएलसी ने बौन बाबा बसही से कोसी तटबंध तक सड़क की उठाई मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल में एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने वौन बाबा बसही से कोसी तटबंध तक सड़क निर्माण की मांग की। उन्होंने सरकार के जवाब पर नाराजगी जताई और कहा कि यह सड़क बसबिट्टी पंचायत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभाग ने कहा कि वहां बसावट नहीं है, लेकिन सड़क का निर्माण आवश्यक है।

सुपौल : एमएलसी ने बौन बाबा बसही से कोसी तटबंध तक सड़क की उठाई मांग

सुपौल। बसबिट्टी के वौन बाबा बसही से कोसी तटबंध तक सड़क निर्माण को जनहित में जरूरी बताते हुए एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने सदन में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार से इस सड़क के निर्माण की मांग की। साथ ही विभागीय अधिकारी के जबाव पर नाराजगी जताई। सरकार की ओर से ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जबाव दे रहे थे। विभाग ने कहा कि वौन बाबा स्थान के पास बसावट नहीं है। विधान पार्षद ने कहा कि बसबिट्टी पंचायत को पूर्वी कोशी तटबंध पर स्थित सड़क से जोड़ने की मांग इस प्रश्न में है। अगर इस सड़क का निर्माण कराया जाए तो, यह पंचायत के लिए अतिमहत्वपूर्ण सड़क साबित हो सकती है।

गौरतलब है कि तटबंध के उपर निर्मित सड़क बर्तमान में महत्वपूर्ण सड़क है और इस सड़क से बसबिट्टी को जोड़ने का अनुरोध विधान पार्षद ने किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।