सुपौल : हनुमान और बसहा आकृति के जन्मे बकरी के बच्चे को देखने उमड़ी भीड़
प्रतापगंज के तेकुना पंचायत के छींटहा वार्ड 4 में रविवार को एक बकरी ने दो अद्भुत बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक हनुमानजी और दूसरा बसहा आकृति का था। देखने वालों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, दोनों...

प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। तेकुना पंचायत के छींटहा वार्ड 4 में रविवार की सुबह 10 बकरी ने दो अद्भुत बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक हनुमानजी और दूसरा बसहा आकृति का था। इस बात की जानकारी होते ही उसे देखने वालों का तांता लग गया। इस बात की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हरी तैथवार ने बताया कि रविवार की सुबह छींटहा टोला में विन्देश्वरी सादा की बकरी ने दो बच्चे को जन्म दिया था। अद्भुत बच्चा होने से देखने वालों का जमावड़ा लगा गया। बकरी के दोनों बच्चों को मां का दूध भी पिलाया गया। रविवार को जन्मे अद्भुत बकरी के बच्चे को लोगों को भगवान की अजीब माया है।
लोग इन बच्चों की आकृति देख इसे भगवान का रूप मानने लगे। इस बीच महिलाओं ने इसे भगवान का रूप मानते हुए उसकी पूजा वगैरह भी की। नवजात दोनों बच्चे आधा घंटा के जीवन के बाद अपना जीवन हारकर मौत को गले लगा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




