Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsMinor Girl Raped by Neighbor in Pratapganj Police Action Taken
पांच साल की बच्ची से दुषकर्म, नाबालिक आरोपित किशोर न्याय परिषद के सुपुर्द

पांच साल की बच्ची से दुषकर्म, नाबालिक आरोपित किशोर न्याय परिषद के सुपुर्द

संक्षेप: प्रतापगंज में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित युवक पड़ोसी है और नाबालिग है। बच्ची की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद युवक को हिरासत में लिया गया। बच्ची को उसकी मां के साथ न्यायालय भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Tue, 18 Nov 2025 10:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि आंगनबाड़ी केंद्र 40 की एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ बहला-फुसला कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना थाना क्षेत्र की चिलौनी उतर पंचायत के तीनटोलिया वार्ड 12 में सोमवार को हुई है। पीड़ित बच्ची की मां द्वारा घटना की जानकारी थाना को देते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वह भी नाबालिग बताया जा रहा है। पूछताछ में आरोपित युवक ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। थाना को दिये आवेदन में पीड़ित बच्ची की मां ने कहा है कि बच्ची को आंगनबाड़ी केंद्र भेज कर वह जीविका समूह के काम से बाजार स्थित एसबीआई बैंक गई हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चार बजे शाम में जब बैंक का काम कर बच्ची की मां घर आई तो उसकी सास ने घटना के बारे में उसे बतलाया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची की मां सन्न रह गई। उसने बच्ची को देखा तो उसके कपड़े खून से सने थे। उसका शरीर भी बुखार से तप रहा था। बताया जाता है कि सास भी घटना के समय घर पर नहीं थी। वह भी आशाकर्मी होने के कारण एक गर्भवती महिला को लेकर सिमराही गई हुई थी। मां के पहले दादी के घर आने पर बच्ची का हालत देख दादी घबरा गई। बच्ची ने दादी को बताया कि पड़ोस का एक युवक उसे फुसलाकर नवनिर्मित आंगनबाड़ी के कमरे में ले गया और गलत काम किया। जब बच्ची चिल्लाई तो अगल-बगल की महिलाओं ने केंद्र से बच्ची को लेकर घर पहुंचा दिया। बच्ची की स्थिति देख जब महिलाओं ने उससे पूछा तो उसने बताया कि आरोपित द्वारा वहां ले जाकर गलत काम करने की बात बताई। इस बाबत केंद्र की सेविका ने बताया कि दिन के बारह बजे खाना खिलाकर वह खुद बच्ची को घर छोड़कर आई थी। उसके बाद क्या हुआ, जानकारी नहीं है। इधर, थानाध्यक्ष ने पीड़ित बच्ची की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर हिरासत में लिए युवक सहित बच्ची को उसके मां के साथ 164 के वयान के लिए न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय में वयान के बाद दुष्कर्मी नवालिग युवक को किशोर न्याय परिसर सुपौल भेज दिया गया है। बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया है। इधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।