ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलधूप-छांव के बीच दो डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा

धूप-छांव के बीच दो डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा

मौसम का रूख शुक्रवार को अहले सुबह अचानक से बदल गया।

धूप-छांव के बीच दो डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 30 May 2020 12:07 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम का रूख शुक्रवार को अहले सुबह अचानक से बदल गया। दिनभर धूप-छांव का दौर चला। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूप होने के कारण गुरुवार के मुकाबले दिन का पारा चढ़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। सुबह में 82 प्रतिशत थी जो शाम में 67 प्रतिशत पर आ गई। दिन में औसत 10 किमी की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा बही। इधर, सुबह से 10 बजे तक धूप निकली। इसके बाद बादलों का आना-जाना लगा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास होगा। हालांकि इस इलाके में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण रविवार से सोमवार को हवा के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बताया कि हवा का रूख दक्षिणी-पूर्वी हवा बहने का अनुमान है जो अपने साथ नमी लाएगी जिसके प्रभाव से बारिश होगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मक्का उत्पादक बारिश के आसार को देखते हुए शुक्रवार को जोर-शोर से मक्का फसल को तैयार करने में जुटे रहे। टिड्डी दल के आक्रमण को ले सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग: कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज से टिड्डी का आक्रमण हुआ है। इसको लेकर कृषि विभाग द्वारा सभी डीएओ से जागरूक करने को कहा है। डीएओ प्रवीण झा ने बताया कि सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कृषि समन्वयकों को इसकी जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।शहर में शुक्रवार को धूप से बचने के लिए छाता का सहारा लेती बच्चियां।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें