Supaul News: पानी में डूब रहें विक्षिप्त व्यक्ति की जान राघोपुर पुलिस ने बचाई जान

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: राघोपुर एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के पिपराही रोड स्थित काली मंदिर रेलवे ढ़ाला

Supaul News: पानी में डूब रहें विक्षिप्त व्यक्ति की जान राघोपुर पुलिस ने बचाई जान

Supaul News: राघोपुर एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के पिपराही रोड स्थित काली मंदिर रेलवे ढ़ाला के समीप मंगलवार की सुबह एक विक्षिप्त व्यक्ति करीब 3 घंटे तक पानी से भरे एक गड्ढे में फंसा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर राघोपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक विक्षिप्त व्यक्ति काली मंदिर रेलवे ढ़ाला के किनारे एक गड्ढे में भरे पानी में उतर गया और लगभग 3 घंटे तक उसी में रहा। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत राघोपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना

मिलते ही राघोपुर के एसआई मुकुल आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद विक्षिप्त व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी मिला था जहां एसआई मुकुल आजाद सहित पुलिस बल को भेजा गया और विक्षिप्त व्यक्ति को पानी निकलाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।