Supaul News: सुपौल : सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: सावन मास की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बाबा बचनेश्वर शिव मंदिर, सनपतहा और शाहपुर चौक स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई।

Supaul News: सुपौल : सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Supaul News: सरायगढ़, निज संवाददाता। सावन मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना का महत्व

भपटियाही स्थित बाबा बचनेश्वर शिव मंदिर, सनपतहा शिव मंदिर, शाहपुर चौक स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों और देवी-देवताओं के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने कोसी नदी, पोखर एवं अन्य पवित्र स्थलों से जल भरकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। इस दौरान शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, आक, धतूरा, भांग, फल-फूल आदि चढ़ाए गए। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने परिवार एवं समाज के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

भक्तिमय माहौल

मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भपटियाही शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल और लाइटिंग भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सोमवारी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

सामान्य प्रश्न

सावन मास की तीसरी सोमवारी पर देवी-देवताओं के कितने मंदिरों में भक्तों की कतार लगी थी?
भपटियाही स्थित बाबा बचनेश्वर शिव मंदिर, सनपतहा शिव मंदिर, शाहपुर चौक स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों और देवी-देवताओं के मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।