सुपौल : भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Feb 10, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद की। तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने 236 बोतल शराब और एक बाइक जब्त की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुपौल : भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 पर मंगलवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद की। हालांकि, घने कोहरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुराने सिनेमा हॉल के समीप त्वरित घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्कर अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान मौके से दो प्लास्टिक बोरियों में रखी कुल 236 बोतल देशी ‘दिलवाले’ नेपाली शराब बरामद की गई।

साथ ही एक ग्लैमर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 एई 3977) भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण तस्कर की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तस्कर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।