पांच मार्च से विशनपुर दौलतपुर में होगा नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ
विशनपुर दौलतपुर पंचायत में 4 मार्च से महाविष्णु यज्ञ का आयोजन होगा, जो 13 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर 51 देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी और 25 फीट की बजरंगबली की प्रतिमा बनाई जाएगी। यज्ञ के...

राघोपुर, एक संवाददाता। विशनपुर दौलतपुर पंचायत में बौचहा पुल के पास महाविष्णु यज्ञ के आयोजन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया भूपेन्द्र कुमार मेहता ने की। इस दौरान लोगों के सहयोग से नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ के साथ मेला के आयोजन को लेकर खाका तैयार किया गया। पूर्व मुखिया ने बताया कि 4 मार्च को यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 5 मार्च से महाविष्णु यज्ञ शुरू होकर 13 मार्च को समापन हो जाएगा। बताया कि यज्ञ स्थल के पास प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया कि महाविष्णु यज्ञ को लेकर विभिन्न देवी-देवताओं के 51 प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं 25 फीट का विशाल बजरंगबली की प्रतिमा बनाई जाएगी। बताया कि महाविष्णु यज्ञ के अलावा भक्तों के लिए ऋषिकेश से पहुंचे स्वामी नृत्यगोपाल दास महाराज श्रीमद् भागवत कथा करेंगे। यज्ञकर्ता कन्हैया दास महाराज करेंगे। बताया कि महाविष्णु यज्ञ के साथ मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें रामलीला के अलावा रामझूला, ब्रेक डांस, मौत का कुआं, सर्कस लोगों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध होगा। लोगों से यज्ञ की सफलता में जुट जाने का आह्वान किया गया। ौठक में बबलू साह, योगेन्द्र साह, छेदी साह, रघुनंदन सिंह, मणिभूषण दास, उपेन्द्र साह, मोहन सुतिहार, भूपेंद्र दास, रोहित शर्मा, महेंद्र साह, रामचन्द्र शर्मा, गोशाय सिंह, बंशी दास, चंदन साह, राजू सिंह, दिलीप शर्मा, आशीष दास, क्षेत्रपाल सिंह, उमेश साह, शिवम सिंह, लल्लू सिंह, बलराम सिंह, जोड़ीलाल शर्मा, राम शर्मा, जीतू शर्मा, अर्जुन शर्मा, श्याम नंदन साह, अशोक कुमार शर्मा, बाबा महंत, मनीष कुमार दास, बबलू साह, विकास दास, भगवान लाल, सुनील शर्मा, उपेन्द्र साह, महेन्द्र साह, देवन साह, अर्जुन सिंह, सत्य नारायण सिंह, रंजीत मेहता, प्रमोद कुमार मेहता, वीरेन्द्र शर्मा, अनिल सुतिहार, अनिल साह, वीरेन्द्र साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।