Supaul News: सुपौल : राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: वीरपुर के राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन को भीड़ नियंत्रण में कठिनाई हुई। मेला पुलिस फाड़ी वाली सड़क पर आयोजित किया गया, जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हुई। बच्चों के लिए मटका फोड़ कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन हुए। महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया।

Supaul News: सुपौल : राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार

Supaul News: वीरपुर,एक संवाददाता। वार्ड एक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शुक्रवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

श्रद्धालुओं की भीड़

शाम होते-होते मंदिर परिसर में दूर-दराज से पहुंचे महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति ऐसी रही कि मंदिर परिसर में तिल रखने तक की जगह नहीं बची। भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिला प्रशासन के निर्देश पर इस बार मंदिर के मुख्य मार्ग बॉर्डर रोड पर मेला नहीं लगाया गया। मेला पुलिस फाड़ी वाली सड़क पर आयोजित किया गया। हालांकि, मंदिर से दूरी होने के कारण अपेक्षाकृत कम श्रद्धालु मेला स्थल तक पहुंचे, जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हुई। रात करीब 10 बजे ठेला लगाने वाले दुकानदारों ने सड़क किनारे दुकानें लगा दी। इससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन दुकानदारों को बेहतर बिक्री का लाभ मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

आयोजन समिति की ओर से बच्चों के उत्साह को देखते हुए मंदिर परिसर में मटका फोड़ कार्यक्रम और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। आयोजन समिति के सदस्य प्रेम चौधरी ने बताया कि कृष्ण भक्तों के लिए सुबह से ही महाप्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। इसके अलावा मटका फोड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिनी जनरल स्टोर की प्रोपराइटर कविता मिश्रा की ओर से पुरस्कृत किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कब भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया?−
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार की रात 12 बजे मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : राधा-कृष्ण मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार