सुपौल : ढ़लाई के ऊपर तीन फिट पानी निकासी का प्रबंध नहीं
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सुपौलमरौना के वार्ड 5 से 4 को जोड़ने वाली ढलाइ सड़क पर घुटना भर पानी जमा हो गया है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पंचायत योजना के तहत 7 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन पानी निकासी के लिए बनाए गए चेंबरों में ढक्कन नहीं है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।

मरौना, एक संवाददाता। मरौना दक्षिण पंचायत के वार्ड 5 से 4 को जोड़ने वाली ढ़लाई सड़क के बीच मे घुटना भर पानी जमा हो जाने से ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। बताया जा रहा हैं कि सड़क की ढ़लाई पंचायत योजना से करीब 7 साल पहले कराया गया था। पानी निकासी के लिए सड़क के बीच पाइप देकर जगह-जगह चेंबर बनाया गया। और चेंबर के ऊपर ढ़क्कन आज तक नही दिया गया। जिस वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। कुछ ही दिनों के बाद पानी निकासी के लिए डाला गया पाइप जाम हो गया और पानी निकासी भी नही होता है।
और बीच बस्ती में सड़क पर जलजमाव हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


