सुपौल : इंजेक्शन की खेप पकड़ाई, 1475 सूई के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल में उत्पाद विभाग ने बीएसएस कॉलेज के सामने छापेमारी की, जिसमें 1475 इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिससे जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सुपौल : इंजेक्शन की खेप पकड़ाई, 1475 सूई के साथ दो गिरफ्तार

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के बीएसएस कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में इंजेक्शन बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान 2 एमएल क्षमता वाले 1475 पीस इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग का दावा है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर आगे जांच की जा रही है। 17 मई की रात करीब 8:40 बजे की है। उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली लोकल बस के जरिए एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में इंजेक्शन लेकर सुपौल पहुंचा है और वहां से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने बीएसएस कॉलेज के सामने मुख्य सड़क पर घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 1475 इंजेक्शन बरामद किए गए। साथ ही एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। हालांकि बरामद इंजेक्शन किस उद्देश्य से लाए गए थे और उनका इस्तेमाल कहां होना था, इसकी जांच अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त सामग्री की वैधता और उपयोगिता की भी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रणवीर कुमार, पिता गोपाल यादव, निवासी खरेल पुनर्वास वार्ड-16 तथा रजनीश कुमार, पिता पवन कुमार यादव, निवासी नयानगर सितुहर वार्ड-5 के रूप में हुई है।

जांच की प्रक्रिया

उत्पाद विभाग के अनुसार आरोपितों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इंजेक्शन की खेप कहां से लाई गई थी, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय तो नहीं है। छापेमारी टीम में उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार, इंस्पेक्टर कुश कुमार, दारोगा विष्णुदेव यादव, विशाल कुमार, जमादार अताउर्रहमान और सिपाही अभिषेक कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस छापेमारी में कितने इंजेक्शन बरामद किए गए?
छापेमारी के दौरान 1475 इंजेक्शन बरामद किए गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।