सुपौल : सामने कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल के बसबिट्टी रोड पर ईदगाह के समीप स्कूल के मुख्य गेट के सामने नगर परिषद द्वारा कचरा डंप करने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इससे नमाज अदा करने वाले लोगों, स्कूल के छात्रों और राहगीरों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने कचरा हटाने की मांग की है।

सुपौल : सामने कचरा डंपिंग से लोगों में आक्रोश, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के बसबिट्टी रोड स्थित ईदगाह के समीप स्थित स्कूल के मुख्य गेट के सामने नगर परिषद द्वारा कचरा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण नमाज अदा करने आने वाले लोगों, स्कूल के छात्रों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद के सफाई कर्मी नियमित रूप से यहां कचरा गिरा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैली रहती है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को गंदगी और दुर्गंध के बीच होकर गुजरना पड़ता है। वहीं ईदगाह और मस्जिद में आने वाले लोगों को भी काफी असुविधा हो रही है।

शिकायतों का निराकरण नहीं

मो मुजाहिद ,मो गुलाब, मो आजाद, मो शकील, जनाब भुट्टो आजाद, मो शमीम कंपाउंडर, मो मेराज एवं मो आसामुल समेत अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतों के बावजूद कचरा डंपिंग का सिलसिला जारी है। स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब इस स्थान से कचरा हटाने तथा किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर डंपिंग की व्यवस्था करने की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से क्या मांग की है?
स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब इस स्थान से कचरा हटाने तथा किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर डंपिंग की व्यवस्था करने की मांग की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।