सीएम संवाद कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण

सीएम संवाद कार्यक्रम का किया गया लाइव प्रसारण

संक्षेप:

छातापुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वद्यिुत उपभोक्ताओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीएम ने बताया कि 125 यूनिट तक बिजली की खपत पर कोई भूगतान नहीं करना होगा। इसके अलावा, उन्होंने...

Aug 13, 2025 05:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

छातापुर, एक प्रतिनिधि वद्यिुत उपकेंद्र छातापुर अंतर्गत चार स्थानों पर मंगलवार को वद्यिुत उपभोक्ताओं के साथ सीएम संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। पटना से लाइव संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सभी घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत पर कोई भूगतान नहीं करने की जानकारी दी गई। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अनुदान को लेकर कई घोषणायें भी की। इस दौरान सीएम ने बिजली के क्षेत्र में बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव की प्रशंशा की। इधर डप्टिी सीएम सम्राट चौधरी ने भी संवाद कार्यक्रम के दौरान वद्यिुत सुविधा पर अपनी बात रखी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समारोह पूर्वक आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, राजनितिक दलों के प्रतिनिधि, गणमान्य और आम वद्यिुत उपभोक्ता शामिल हुए। वद्यिुत उपभोक्ता॓ओं से संवाद कार्यक्रम का आयोजन मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च वद्यिालय, पंचायत सरकार भवन ग्वालपाड़ा, उच्च वद्यिालय जीवछपुर एवं उच्च वद्यिालय लक्ष्मीनिया में किया गया। आयोजन के सफल संचालन के लिए ग्वालपाड़ा में जेई बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता, छातापुर में जीएसएस जेई चंदन कुमार, जीवछपुर में सुचना प्रबंधक पदाधिकारी विजेंद्र प्रताप सिंह तथा लक्ष्मीनियां में एसबीओ रमेश कुमार नोडल पदाधिकारी के रूप तत्पर बने हुए थे। कार्यक्रम में शालीग्राम पांडेय, फेकनारायण मंडल, पवन कुमार हजारी, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, एसबीओ राजेश भगत, सुपरवाइजर मिलन कुमार, मनोज कुमार साह, शशांक शेखर, अजय कुमार, जयमाला कुमारी, चंद्रदेव पासवान, रामटहल भगत, विमल झा,प्रशांत कुमार झा उर्फ काली बाबू, परवेज हयात, संजय साह, मो. समीद आदि थे।