
सुपौल : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष बने सचिन
राघोपुर के सिमराही में लायंस क्लब की बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सचिन माधोगड़िया को अध्यक्ष चुना गया। मनीष सराफ ने नई टीम को बधाई दी और कहा कि क्लब समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अध्यक्ष ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।
राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड के सिमराही स्थित एक होटल परिसर में रविवार को लायंस क्लब सिमराही, राघोपुर व गणपतगंज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट 322 ई की चेयरपर्सन मनीष सराफ ने की। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सचिन माधोगड़िया को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सोनू पंसारी और नीरज कुमार पंसारी को उपाध्यक्ष, विकास आनंद को सचिव, गोपाल पंसारी को कोषाध्यक्ष तथा ब्लड डोनेशन चेयरमैन के रूप में डॉ. अभिजीत को जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मनीष सराफ ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है।
नई कार्यकारिणी से उम्मीद है कि वह सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए बेहतर कार्य करेगी। वहीं नवमनोनीत अध्यक्ष सचिन माधोगड़िया ने क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के सदस्यों ने जो विश्वास उनपर जताया है, उस पर पूरी तरह से वह खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य, रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लायंस क्लब की भूमिका को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने क्लब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष लायन ललित जायसवाल, लायन राहुल पंसारी, लायन विवेक चांद एवं लायन हर्ष पंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और क्लब के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। यह बैठक लायंस क्लब के सामाजिक सरोकारों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




