ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलभूमिहीनों को नहीं दी जा रही है जमीन

भूमिहीनों को नहीं दी जा रही है जमीन

भ्रष्टाचार एक बहाना था नीतीश कुमार को भाजपा के गोद में जाना था। बिहार की जनता महान हैं वह अपने अपमान का बदला लेकर रहेगी। यह बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार की रात पटना से सुपौल...

भूमिहीनों को नहीं दी जा रही है जमीन
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 17 Feb 2018 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

किशनपुर | एक संवाददाता

भ्रष्टाचार एक बहाना था नीतीश कुमार को भाजपा के गोद में जाना था। बिहार की जनता महान हैं वह अपने अपमान का बदला लेकर रहेगी। यह बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार की रात पटना से सुपौल जाने के क्रम में किशनपुर स्थित विधायक यदुवंश कुमार यादव के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद के स्वार्थ के कारण महागठबंधन को तोड़ने का काम किया है। उन्हें बिहार की जनता आने वाले दिनों में सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि गिरिराज सहित कई नेता गरीबों की संपत्ति हड़प चुके हैं। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आज गरीब भूमिहीनों को तीन-तीन डिसमिल जमीन देकर बसाने का काम होना था जो नहीं हो रहा है। पेंशन, कन्या विवाह, कबीर अंत्येष्ठि सहित कई जन कल्याणकारी योजना बाधित है। बाढ़ के दौरान केंद्र सरकार ने बिहार को 500 करोड़ का अनुदान दिया है जो राशि कहां खर्च की गई इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। मौके पर विधायक यदुवंश कुमार यादव, अजय कुमार अजनवी, प्रमुख विजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष भागेश्वर कामत, जयप्रकाश यादव, संदीप यादव, कारी यादव आदि मौजूद थे।प्रेस वार्ता में मौजूद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें