ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलजमीन विवाद में मारपीट, एक घायल

जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल

चुन्नी पंचायत के कामत किशुनगंज गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के जगदीश मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये। परिजनों ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन घायल...

जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलThu, 15 Nov 2018 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

चुन्नी पंचायत के कामत किशुनगंज गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के जगदीश मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये। परिजनों ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन घायल की गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने बाहर रेफर कर दिया। जख्मी के पुत्र नरेश कुमार मंडल ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में उन्होंने कहा है कि उपप्रमुख कृष्ण मुरारी कृष्ण ने वृक्ष को काटने का झुठा आरोप लगाकर उन लोगों के साथ गाली गलौज किया। इसका विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि कृष्ण मुरारी ने दबिया से प्रहार कर उनके पिता को जख्मी कर दिया। उन्होंने कृष्ण मुरारी, राजा मंडल, दशरथ मंडल को आरोपित किया है। उधर, कृष्णमुरारी कृष्ण ने बताया कि प्रथम पक्ष के लोगों ने उनकी बहन के घर जाकर जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज किया। माना करने पर आरोपितों ने उनसे मारपीट की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें