ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलक्विज में लक्ष्मीबाई गु्रप ने मारी बाजी

क्विज में लक्ष्मीबाई गु्रप ने मारी बाजी

सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस पर क्विज, रंगोली, चित्रकला, भाषण और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया...

क्विज में लक्ष्मीबाई गु्रप ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलThu, 14 Nov 2019 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस पर क्विज, रंगोली, चित्रकला, भाषण और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

क्विज में पहले स्थान लक्ष्मीबाई ग्रुप के आशीष, चंचल, स्मृति, पल्लवी, दीक्षित, द्वितीय स्थान सुभाष चंद्र ग्रुप के हर्ष, किशोर, श्रेया, सुशांत, शगुन, तृतीय स्थान जवाहरलाल नेहरू ग्रुप के आदित्य, अफजल, एनिक, युग जैन, ओम प्रकाश को मिला।

हिन्दी भाषी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आशीष, दूसरा हर्ष, तीसरा अनीशा भारती, अंग्रेजी भाषा में पहले स्थान पर आयुषी, दूसरा मनीष, तीसरा सुशांत, लेखन प्रतियोगिता हिंदी में पहले स्थान पर नव्या नवेली, दूसरा परमहंस, तीसरा चंचल, लेखन प्रतियोगिता अंग्रेजी में पहले स्थान पर दिलखुश, दूसरा प्रियांश, तीसरा पिं्रस, चित्रकला में पहले स्थान पर त्रिदेव, दूसरे पर अब्दुल कलाम, तीसरे स्थान पर पिं्रस रहे।

रंगोली में पहले स्थान पर मनीषा-1, मनीषा-2, स्वाति, दूसरा सोनाक्षी, आयुषी, गुनगुन, तीसरा सोमिया, छवि, प्रिया रही। स्कूल की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य संतोष झा, गुंजा झा, बेचन यादव, गजेंद्र वर्मा, प्रियंका कुमारी, मिथुन कुमार, रोशन कुमार, सुधांशु, सुभाष, प्रकाश झा, रविन्द्र कुमार, रौशनी कौर, स्वीटी कुमारी, श्याम मंडल, गणेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें