Supaul News: सुपौल : दशहरा पूजा के अवसर पर भी कुनौली बाजार नहीं लौटी रौनक

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

Supaul News: दुर्गा पूजा के दौरान कुनौली बाजार में ग्राहकों की कमी से दुकानदार परेशान हैं। नवरात्र से पहले कपड़े, रेडिमेड वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और जूता-चप्पल का नया स्टॉक मंगाया गया था, लेकिन बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही। व्यवसायियों के अनुसार, नेपाल में बदले नियमों और निर्धारित सीमा शुल्क के कारण नेपाली ग्राहक भारतीय बाजार में खरीदारी करने से कतराने लगे हैं।

Supaul News: सुपौल : दशहरा पूजा के अवसर पर भी कुनौली बाजार नहीं लौटी रौनक

कुनौली बाजार में ग्राहकों का इंतजार

Supaul News:

कुनौली, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के अवसर पर भी कुनौली बाजार में सन्नाटा पसरा है। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ग्राहकों की भीड़ कहीं नहीं दिख रही है। दरअसल, नेपाली सीमा शुल्क और एपीएफ, नेपाल प्रहरी की सख्ती की वजह से अधिकांश नेपाली लोग कुनौली बाजार में जरूरत की सामग्री अब खरीद करने के लिए आने से कतराने लगे हैं। जिस वजह से बाजार का रंग फीका है। नवरात्र शुरू होने के 10 दिन पहले कपड़े और रेडिमेड कपड़ों के विक्रेताओं ने नया स्टॉक मंगाया था। इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारी भी दुकान में नया माल मंगा कर सजाए हुए हैं। जूता-चप्पल की दुकानों में भी आधुनिक डिजायन की जूता और चप्पल मंगाए गए हैं। लेकिन नवरात्र के चौथे दिन भी बाजार में रौनक नजर नहीं दिखी। इस बाबत व्यवसायी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि नेपाल में सरकार बदलते ही बहुत नियम कानून बदल गया है। पहले भारतीय भाग से कोई भी समान नेपाल के लोग लेकर जाता था तो सीमा शुल्क नहीं देना पड़ता था। अब एक निर्धारित सीमा शुल्क के वजह से नेपाली लोग भारतीय बाजार में सामान खरीदारी करने से कतराने लगे हैं। इस वजह से कुनौली बाजार की दुकानदारी चरमरा सी गई है। इस साल दुर्गा पूजा में बाजार सुधरने की उम्मीद थी। लेकिन, दुकान में ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। वहीं कंचन रेडीमेड वस्त्रालय के व्यवसायी पारस सोनी ने बताया कि पहले जैसा अब बिक्री नहीं रही। इस साल दुर्गा पूजा में अच्छी बिक्री की उम्मीद थी, जो निराशा में बदलती जा रही है। दुकान में ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। यही रोना रो रहे हैं कपड़ा दुकानदार दिलीप कुमार बताते हैं कि कपड़ा की दुकानदारी नवरात्र शुरू होने के साथ होता है। कपड़ा लेने के बाद लोग सिलाई कराते हैं। रेडिमेड तो दशहरा से दो दिन पहले भी ग्राहक खरीद लेते हैं। लगभग सभी दुकानों का हाल यह है कि ग्राहक नहीं आ रहे हैं। दुकानदार सुबह से लेकर शाम तक दुकान खोलकर ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कुनौली बाजार में ग्राहक क्यों नहीं आ रहे हैं?−
व्यवसायियों के अनुसार, नेपाली सीमा शुल्क और एपीएफ तथा नेपाल प्रहरी की सख्ती के कारण नेपाली लोग भारतीय बाजार में खरीदारी करने से कतराने लगे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : दशहरा पूजा के अवसर पर भी कुनौली बाजार नहीं लौटी रौनक