सुपौल : पंचायत चुनाव में नियमानुसार आरक्षण-परिसीमन लागू करने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने 2026 के पंचायत चुनाव के लिए पंचायतों में परिसीमन एवं आरक्षण रोस्टर को विभागीय नियमों के अनुरूप लागू करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में इसके महत्व को बताया और सार्वजनिक जानकारी की मांग की है।

सुपौल : पंचायत चुनाव में नियमानुसार आरक्षण-परिसीमन लागू करने की मांग

छातापुर, एक प्रतिनिधि। राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को पत्र भेजकर पंचायतों में परिसीमन एवं आरक्षण रोस्टर को विभागीय नियमों के अनुरूप लागू करने की मांग की है। उन्होंने स्पीड पोस्ट और ईमेल के माध्यम से भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि पंचायतीराज मंत्री, जिला पदाधिकारी, एसडीएम और बीडीओ को भी उपलब्ध कराई है।

कृष्णा राज की मांग

पत्र में उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में आरक्षण व्यवस्था संबंधी विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। इससे आम लोगों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

निष्पक्ष व्यवस्था का महत्व

कुछ लोग पैसे और पहुंच के बल पर मनमाफिक आरक्षण रोस्टर लागू कराने का दावा कर रहे हैं, जिससे जनता में गलत संदेश जा रहा है।

आरक्षण रोस्टर की जरुरत

कृष्णा राज ने कहा कि पंचायतीराज विभाग के प्रावधानों के अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण रोस्टर तय किया जाना है।

सही जानकारी की मांग

चक्रीय प्रणाली के तहत विभिन्न वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरक्षण और परिसीमन से जुड़ी सही जानकारी सार्वजनिक की जाए ताकि अफवाहों पर रोक लग सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों का भरोसा कायम रहे।

प्रश्नोत्तरी

कृष्णा राज ने किस प्रकार की मांग की है?
उन्होंने पंचायतों में परिसीमन एवं आरक्षण रोस्टर को विभागीय नियमों के अनुरूप लागू करने की मांग की है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।