मेरिचा में कटान प्रभावित इलाकों का डीएम ने लिया जायजा

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल जिले में कोसी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में कटान शुरू हो गया है। गोपालपुर सिरे पंचायत के मेरिचा गांव में नदी का कटान हो रहा है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पदाधिकारी ने कटान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जल संसाधन विभाग को तीन दिनों में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने का आदेश दिया।

मेरिचा में कटान प्रभावित इलाकों का डीएम ने लिया जायजा

सुपौल, वरीय संवाददाता कोसी नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। नदी से सटे इलाकों के कुछ हस्सिों में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटान शुरू हो गया है। सदर प्रखंड के गोपालपुर सिरे पंचायत स्थित मेरिचा गांव कोसी नदी का कटान शुरू हो गया है। इधर, गोपालपुर सिरे पंचायत के जदयू अध्यक्ष महबूब आलम के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के नर्दिेश पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार के साथ जदयू के पदाधिकारियों ने कटान प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस क्रम में डीएम के साथ जदयू के जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, सचिव राज कुमार साह भी मौजूद रहे।

इस दौरान जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर कटान प्रभावित इलाकों में फ्लड फाइटिंग (बाढ़ सुरक्षात्मक) कार्य शुरू करने का नर्दिेश दिया। इधर, जल संसाधन विभाग की ओर से रविवार शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार कोसी नदी का कुल डस्चिार्ज 57470 क्यूसेक रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।