ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलअगवा कर युवक की हत्या

अगवा कर युवक की हत्या

युवक का अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। मारा गया युवक किशनपुर थाना क्षेत्र के परसा निवासी विष्णुदेव कुमार(29) हत्या के मामले में आरोपी...

अगवा कर युवक की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलTue, 15 Oct 2019 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

युवक का अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। मारा गया युवक किशनपुर थाना क्षेत्र के परसा निवासी विष्णुदेव कुमार(29) हत्या के मामले में आरोपी था।

बताया जाता है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने शनिवार की रात उसका अपहरण किया फिर उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। युवक का शव सोमवार को पिपरा थाना क्षेत्र के तिलावे नदी पुल के नीचे मिला। मृतक के पिता जगदीश यादव ने रविवार को उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से मृतक के गांव में तनाव का माहौल है।

बताया जा रहा है कि 3 मार्च को होली से एक दिन पहले किशनपुर थाना क्षेत्र के परसा गांव में पूर्व मुखिया ब्रजेश कुमार बैजू और सुखेंद्र यादव को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। पूर्व मुखिया की जान तो बच गई लेकिन सुखेन्द्र की मौत हो गई थी।

हत्याकांड के मामले में विष्णुदेव कुमार, सुवधर यादव और ब्रह्मदेव यादव को नामजद किया गया था। ब्रह्मदेव और सुवधर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जबकि विष्णुदेव पंजाब चला गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह अपने गांव लौटा था और कोर्ट में सरेंडर करने वाला था। इसी बीच शनिवार की रात पूर्व मुखिया बैजू यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी कि सोमवार को विष्णुदेव का शव पिपरा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

पिपरा के तिलावे नदी के किनाने सोमवार को शव मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भीड़। फोटो: हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें