ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलकरजाईन: ऑटो पलटने से छह लोग हुए घायल

करजाईन: ऑटो पलटने से छह लोग हुए घायल

करजाईन: ऑटो पलटने से छह लोग हुए घायल करजाईन बाजार, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र...

करजाईन: ऑटो पलटने से छह लोग हुए घायल
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलThu, 01 Jun 2023 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

करजाईन: ऑटो पलटने से छह लोग हुए घायल

करजाईन बाजार, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के केदार चौक के पास एनएच 106 पर मंगलवार की रात एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि बायसी पंचायत के डुमरी वार्ड 8 निवासी कल्पना देवी, विनोद सरदार, छेदी सरदार, अमेरिका देवी, ब्रह्मदेव सरदार, रतन देवी ऑटो से राघोपुर रेफरल अस्पताल से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में अचानक केदार चौक के पास ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

बायसी: बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति घायल

करजाईन बाजार। थाना क्षेत्र के बायसी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि अरराहा निासी उमेश झा बाइक से करजाईन बाजार से अपना घर जा रहा था। इसी क्रम में बायसी पेट्रोल पंप के पास भीमनगर की ओर से आ रहे एक बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उमेश बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घयल हो गया। लोगों ने घायल को राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें