कजहा के कंबल को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : महाप्रबंधक

Jan 12, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल के कजहा गांव में कजहा ऑफ फॉर्म प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा बैठक आयोजित की गई। नाबार्ड के महाप्रबंधक ने कंबल की गुणवत्ता पर चर्चा की और जीआई टैग की योजना बताई। उन्होंने कंबल और शाल के उत्पादन में सुधार के लिए मार्गदर्शन दिया, जबकि जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने आर्थिक सहायता की घोषणा की।

कजहा के कंबल को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान : महाप्रबंधक

सुपौल। सदर प्रखंड के लौकहा पंचायत स्थित कजहा गांव कंचनपुर टोला में सोमवार को कजहा ऑफ फॉर्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के द्वारा परियोजना संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नाबार्ड के महाप्रबंधक अजय साहू ने किया। महाप्रबंधक ने कंबल की गुणवत्ता को देखते हुए उसे जीआई टैग कराने कि योजना है ,जिससे कजहा के कंबल का राष्ट्रीय पहचान बन सके । उन्होंने कहा कि परियोजना संचालक समिति की बैठक में आर्टिजन को अपने संबोधन में कहा कि उक्त परियोजना में बन रहे कंबल,आसनी व शाल की निरीक्षण करते प्रसन्नता जाहिर करते बन रहे कंबल व शाल को और गुणवत्ता पूर्ण बनाने हेतु मार्गदर्शन भी दिया।

सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड पटना के सुमित शेरंग ने कहा कि अपनी परम्परा गत व्यवसाय को आधुनिक बाजार के साथ आगे बढ़ते हुए इसका बाजार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा घोषणा किया गया है कि सभी बुनकर को उनके व्यवसाय के लिए जो आर्थिक सहायता दिया जाएगा उसे सबसे पहले आप लोग के नाम का अनुमोदन किया जाएगा। ।निदेशक मंडल सदस्य प्रवीण मंडल व दयाराम पाल ने उक्त परियोजना को मेजर ओएफपीओ में बदलने का भी प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम का संचालन मो नेयाज तथा संस्था जिलेबिया जगदीश बुद्धा फाउण्डेशन के सचिव ब्रजेश कुमार राय द्वारा किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।