सुपौल : धूमधाम से मनाया गया जुड़ शीतल पर्व
पिपरा में बुधवार को जुड़ शीतल पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व मैथिल नववर्ष का प्रतीक है, जिसमें घरों में ठंडा जल छिड़ककर रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने मिलकर अपने घर-आंगन और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

पिपरा, एकसंवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को जुड़ शीतल यानी शीरवा पर्व बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मैथिल नववर्ष के प्रतीक इस पर्व पर गांव के हर घर-आंगन में शीतलता शांति और नई शुरुआत का संदेश गूंजा। सुबह से ही घर की बुजुर्ग महिला सदस्यों ने अपने से छोटों के सिर पर ठंडा जल छिड़क कर 'जुड़ाया'। मान्यता है कि इससे साल भर मन शीतल और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। ग्रामीणों ने घर-आंगन, सड़क, धर्मस्थलों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव किया। बच्चे-बूढ़े सब एक-दूसरे को जुड़ शीतल और मैथिल नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


