
सुपौल : नशीली दवा और बाइक समेत दो गिरफ्तार
कुनौली में 45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और अंधरामठ थाना पुलिस ने संयुक्त गश्ती के दौरान एक बाइक और नशीली दवाइयों की जब्ती की। दो युवकों, बृजेश और मौसम यादव, को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई बिहार...
कुनौली, निज प्रतिनिधि। 45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी न्योर ने शनिवार को अंधरामठ थाना पुलिस के संयुक्त विशेष गश्ती ड्यूटी के दौरान इंडो नेपाल के सीमा स्तंभ संख्या 229 से 1 किलो मीटर भारतीय प्रभाग में एक बाइक, नशीली दवाई की जब्ती के साथ-साथ दो युवक को भी गिरफ्तारी किया। उक्त जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को देखते हुए भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आपराधिक गतिविधियों और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए 45 वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा बिहार पुलिस के साथ निरंतर गश्ती की जा रही है।
इसी क्रम में सूचना मिली थी की सीमा चौकी नियोर के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 229 के समीप से मादक पदार्थ प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने की संभावना है । सूचना की जानकारी मिलते ही एसएसबी तथा बिहार पुलिस के कार्मिको की संयुक्त गश्ती पार्टी एसएसबी के उप निरीक्षक रोमेश चंदर अंधरामठ थाना से उप निरीक्षक शंकर हरिजन और एसएसबी पुलिस की एक संयुक्त टीम गठन किया गया। इसी क्रम में गश्ती पार्टी सूचना आधारित जगह पर करीब 1220 बजे देखा कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कुछ सामान लेकर आ रहे हैं गश्ती पार्टी ने मोटर साइकिल को रोक कर उससे पूछताछ करने पर दोनों युवक ने अपना नाम - बृजेश कुमार यादव तथा मौसम कुमार यादव, ग्राम अरनामा,पोस्ट- नरेंद्रपुर, थाना अंधरामठ जिला- मधुबनी बताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




