
सड़क निर्माण में गुनावत्ता की अनदेखी, ग्रामीणों में आक्रोश
पिपरा, एक संवाददाता प्रखंड के गीदराही से बेलोखरा होते हुए चकला सड़क निर्माण कार्य
पिपरा, एक संवाददाता प्रखंड के गीदराही से बेलोखरा होते हुए चकला सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता वरतने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में निर्माण कंपनी पर अनितामितता वरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है की विभागीय लापरवाही और निर्माण कंपनी की मनमानी के कारण गुनावत्ता पूर्ण सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिससे सड़क पर खतरा मंडरा रहा है ग्रामीणों ने इसका विडिओ भी बनाकर सोसल मिडिया पर वायरल किया है, बाबाजूद विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं किए जाने से लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है की सड़क निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से हो रही है लेकिन सड़क निर्माण योजना से सम्बंधित बोर्ड अब तक योजना स्थल पर नहीं लगाया गया है जिससे सड़क निर्माण में अनियमितता वरतने की बू आ रही है इतना ही नहीं सड़क निर्माण में तय मानक के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे सड़क की गुनावत्ता प्रभावित हो रही है आक्रोशित ग्रामीणों ने विभागीय अभियंता से इसकी जांच कर समुचित पहल की मांग की है।

हालांकी जब इस बाबत विभागीय अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा, लेकिन विभाग के टीएस सुभम कुमार ने कहा की सड़क निर्माण को तत्काल रोक दिया गया है जांच के उपरान्त आगे की पहल की जाएगी।मालुम हो की गीदराही से चकला तक बनने वाली यह सड़क मुख्य मंत्री संपर्क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग त्रिवेणीगंज के अधीन बन रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


