Supaul News: सुपौल : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों से संवाद, समस्याओं पर हुई चर्चा
Supaul News: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बीडीओ रचना भारतीय ने वृद्धजनों और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याओं और दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि बुजुर्ग अनुभव के स्रोत हैं और युवाओं को उनसे सीखने की आवश्यकता है।
Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय के द्वारा क्षेत्र के कुछ वृद्धजनों एवं युवाओं से संवाद किया गया। इस दौरान वृद्धजनों की समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं तथा दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में जानकारी ली गई।बीडीओ ने समाज में बुजुर्गों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज के अनुभव एवं मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीख लेने की आवश्यकता है। इस दौरान युवाओं एवं बच्चों के साथ बुजुर्गों के संबंध, आपसी सम्मान तथा परिवार में वृद्धजनों की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।संवाद
के दौरान वृद्धजनों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को साझा किया। बीडीओ ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहयोग एवं सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने युवाओं से बुजुर्गों का सम्मान करने तथा उनके साथ संवेदनशील व्यवहार करने की अपील की।


