Supaul News: औचक निरीक्षण में सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल की सफाई व्यवस्था में कई गंभीर कमियां पाई गईं। उन्होंने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी। मरीजों के परिजनों ने सफाई की कमी की शिकायत की।

Supaul News: औचक निरीक्षण में सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Supaul News: राघोपुर । एक प्रतिनिधि जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने मंगलवार रात करीब आठ बजे राघोपुर रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में कई गंभीर कमियां मिलीं, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों एवं आउटसोर्सिंग एजेंसी के सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई। बीडीओ ने कई स्थानों पर गंदगी, खराब डस्टबिन तथा मरीजों के बेड पर बेडशीट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मरीजों और उनके परिजनों से साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। आउटसोर्सिंग एजेंसी के सुपरवाइजर से पूछने पर उन्होंने अस्पताल में प्रतिदिन तीन बार सफाई कराने का दावा किया, लेकिन भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि घंटों बीत जाने के बावजूद सफाई कर्मी वार्ड में नहीं पहुंचे।

निरीक्षण के बाद बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि सभी अपनी ड्यूटी पर मिले, लेकिन सफाई संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण प्रतिवेदन वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा तथा अस्पताल की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।