Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsInspection of Rice Storage in Chhatapur DCO Emphasizes on Government Schemes for PACS
सुपौल : धान खरीदकर भंडारण में अनियमितता बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

सुपौल : धान खरीदकर भंडारण में अनियमितता बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

संक्षेप:

छातापुर में, जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार ने गोदामों में धान भंडारण का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापार मंडल और पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक कर धान खरीद की समीक्षा की। बैठक में सीएमआर जमा करने में बिलंब की समस्या, धान अधिप्राप्ति लक्ष्य में वृद्धि और भारत सरकार की योजनाओं को पैक्स से जोड़ने की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

Jan 12, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

छातापुर, एक प्रतिनिधि। जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार रविवार को छातापुर पहुंचे और कई गोदामों में धान भंडारण का निरीक्षण किया। इसके बाद डीसीओ ने ई. किसान भवन परिसर में व्यापार मंडल एवं पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में धान खरीद की समीक्षा कर उन्होंने भंडारण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरतने की चेतावनी दी। इसके साथ ही भारत सरकार की योजनाओं को पैक्स से जोड़ने की आवश्यकता जताई। डीसीओ के साथ मुख्य सहकारिता पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, कार्यालय सहायक जितेश मिश्र के अलावे व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, सभी पैक्स के अध्यक्ष व प्रबंधक मौजूद थे। बैठक के दौरान कई अध्यक्ष एवं प्रबंधकों ने एसएफसी द्वारा सीएमआर जमा लेने में बिलंब को एक बड़ी समस्या बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि सीएमआर लेने में बिलंब के कारण प्रबंध समितियों पर ब्याज का बोझ बढ़ने पर नराजगी व्यक्त की। अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति लक्ष्य में बढोतरी करने, रोटेशन मेनटेन करवाने, कैश क्रेडिट में बढोतरी सहित कई समिति के हित में अन्य बिंदुओं पर अपनी बातों को रखा। डीसीओ ने सभी समस्याओ को संज्ञान में रखकर सकारात्मक पहल करने के प्रति आश्वस्त किया। कहा कि धान अधिप्राप्ति के अलावे प्रबंध समितियों के बेहतरी व आमदनी बढाने पर भी कार्य करने की जरूरत है। सभी पैक्सों को भारत सरकार की योजनाओ से जोड़ने।की आवश्यकता है। पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र, भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड, नेशनल काॅ ओपरेटिव अर्गेनिक लिमिटेड, नेशलन एक्सपोर्ट काॅ ओपरेटिव लिमिटेड मुख्य योजनाए हैं। जो कि प्रबंध समिति के साथ साथ किसान व आमजनों के लिए हितकर साबित हो सकता है। उन्होने जानकारी देते बताया कि जिले के 174 पैक्स में 99 पैक्स का कंप्यूटरीकरण कार्य हो चुका है। बताया कि 132 प्रशिक्षित प्रबंधकों में मात्र 48 प्रबंधक पीएम किसान समृद्धि केंद्र संचालित कर रहे हैं।