Supaul News: सुपौल : बीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, शिक्षकों की कमी उजागर

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: त्रिवेणीगंज में सुभाष कन्या मध्य विद्यालय का बीईओ मनीष कुमार मीनू द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें शिक्षकों की भारी कमी का सामने आया। विद्यालय में 380 विद्यार्थियों के लिए केवल 7 शिक्षक हैं, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। बीईओ ने इस स्थिति पर ध्यान दिया और शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Supaul News: सुपौल : बीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, शिक्षकों की कमी उजागर

Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20 स्थित सुभाष कन्या मध्य विद्यालय का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार मीनू ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सज्जन कुमार संत भी मौजूद रहे।

निरीक्षण की प्रक्रिया

निरीक्षण के क्रम में बीईओ ने विभाग द्वारा संचालित बेहतर शिक्षा, बेहतर भविष्य कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर पांच सूत्री निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। इनमें सिलेबस के अनुसार पढ़ाई, निर्धारित रूटीन का पालन, नियमित गृहकार्य एवं उसका मूल्यांकन, साप्ताहिक परीक्षा तथा बच्चों के कम्यूनिकेशन स्किल में सुधार से संबंधित गतिविधियां शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सज्जन कुमार संत ने बीईओ का ध्यान विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी की ओर आकृष्ट कराया।

शिक्षकों की कमी

उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 380 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें कक्षा 1 से 5 तक 100 तथा कक्षा 6 से 8 तक 280 विद्यार्थी हैं। इतने बच्चों के पठन-पाठन के लिए विद्यालय में महज सात शिक्षक ही पदस्थापित हैं। शिक्षकों की कमी का आलम यह है कि कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। वहीं कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों को भी एक ही कमरे में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति कक्षा 6 से 8 की है, जहां पढ़ाने के लिए विद्यालय में एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है।

बीईओ का संज्ञान

शिक्षकों की भारी कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित होने की शिकायत को बीईओ मनीष कुमार मीनू ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही विद्यालय के प्रधान शिक्षक अमरेन्द्र राम को शिक्षकों की कमी से संबंधित पूरी स्थिति का लिखित ब्योरा तैयार कर जल्द विभाग को सौंपने का निर्देश दिया, ताकि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

सामान्य प्रश्न

✦सुभाष कन्या मध्य विद्यालय में कितने विद्यार्थियों का नामांकन है?−
विद्यालय में कुल 380 विद्यार्थी नामांकित हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : बीईओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, शिक्षकों की कमी उजागर