ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलशक्तिशाली देश बन कर उभर रहा भारत

शक्तिशाली देश बन कर उभर रहा भारत

भाजपा का महासम्मेलन सदर प्रखंड के गोठ बरूआरी पंचायत के जगतपुर गांव में हुई। जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योति प्रकाश लाल ने कहा कि आयोजन का मुख्य...

शक्तिशाली देश बन कर उभर रहा भारत
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलFri, 08 Dec 2017 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा का महासम्मेलन सदर प्रखंड के गोठ बरूआरी पंचायत के जगतपुर गांव में हुई। जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योति प्रकाश लाल ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की राष्ट्रीयता और मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा काफी तेजी से देश में मजबूत हो रही है। भ्रष्टाचार, अत्याचार पर लगाम लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक नई पहचान दी है। इनके नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर बेवजह टिप्पणी कर विरोधी अपने गलत मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।

मौके पर डॉ. विजय शंकर चौधरी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, अरुण कुशवाहा, मनोज सिंह, मनोज पाठक, अनिल कुमार वर्मा, प्रकाश झा, रामभजन कामत, रामेश्वर महतो, भूषण कुमार सिंह, दिव्य ज्योति वर्मा, पीयुष जायसवाल, रतन वर्मा, कृष्ण मोहन लाल, राजेश रंजन, संजय कामत, किरण झा, आनंद कुमार, अनोज कुमार, सुगन कुमार, शमीर वर्मा, रौशन कुमार, बमबम चौधरी, ओमप्रकाश, शंकर मिश्र, भूपेष भाष्कर, संतोष मल्लिक, विमल कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें