Supaul News: सुपौल : एमओ ने की जांच, चीनी का खरीद बिल नहीं दिखा सका दुकानदार

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चीनी के भंडारण और कारोबार की निगरानी तेज कर दी गई है। वीरपुर में जांच के दौरान दुकानदार के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले। जिला प्रशासन ने चीनी की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए स्टॉक की जांच शुरू की है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Supaul News: सुपौल : एमओ ने की जांच, चीनी का खरीद बिल नहीं दिखा सका दुकानदार

Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चीनी के भंडारण और कारोबार को लेकर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। वीरपुर एसडीएम के निर्देश पर रविवार को एमओ विनय कुमार ने भीमनगर क्षेत्र की कई किराना दुकानों की जांच की। इस दौरान एसएसबी शैलेशपुर बीओपी चेकपोस्ट के समीप पंकज पुरवे की किराना दुकान में करीब 25 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। जांच के दौरान दुकानदार चीनी की खरीद का बिल और दुकान संचालन से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। एमओ ने दुकानदार से चीनी की खरीद का बिल, लाइसेंस और जीएसटी पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया।

जांच की प्रक्रिया

दुकानदार ने बताया कि दुकान छोटी है और उसके पास लाइसेंस व जीएसटी पंजीकरण नहीं है। जांच के बाद एमओ ने दुकानदार को चीनी की खरीद का बिल सहित दुकान संचालन से संबंधित सभी आवश्यक कागजात लेकर वीरपुर अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चीनी की कीमतों में हालिया वृद्धि के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुमंडल क्षेत्र में चीनी समेत अन्य खाद्य सामग्री के स्टॉक की जांच की जा रही है। इससे पहले भीमनगर बाजार स्थित बड़े गोदामों की भी जांच की गई थी। कारोबारियों को स्टॉक पंजी संधारित करने और प्रतिदिन की रिपोर्ट एमओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी मात्रा में चीनी नेपाल भेजे जाने की चर्चा है। हालांकि, संबंधित दुकान से मिले स्टॉक का अवैध कारोबार या तस्करी से संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। एमओ विनय कुमार ने कहा कि नियमों के विरुद्ध चीनी का भंडारण पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी。

सामान्य प्रश्न

✦वीरपुर में किस चीज़ की निगरानी तेज की गई है?−
वीरपुर में चीनी के भंडारण और कारोबार की निगरानी तेज की गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : एमओ ने की जांच, चीनी का खरीद बिल नहीं दिखा सका दुकानदार