Supaul News: सुपौल : छातापुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: छातापुर में सरस्वती विद्या निकेतन का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। इस विद्यालय का विकास ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा। यहां जेईई, नीट और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। विद्यालय में डिजिटल क्लास, प्रयोगशाला, और खेल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

Supaul News: सुपौल : छातापुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ

Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन का विधिवत शुभारंभ किया गया। बेगूसराय में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लाइव उद्घाटन के बाद स्थानीय अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर अंचलाधिकारी रविराज कुमार, बीपीआरओ देश कुमार, प्रधानाध्यापक गुरुचरण पासवान सहित शिक्षक, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि प्रखंड स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस विद्यालय की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय को नेतरहाट और नवोदय विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

कक्षा 9 से ही जेईई, नीट और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। डिजिटल क्लास, आईसीटी लैब, प्रयोगशाला और खेल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नामांकन प्रतिभा खोज परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।