मरीजों को 24 घंटे मिलेगी इलाज की सुविधा
भीमनगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसंतपुर का उद्घाटन 13 अप्रैल को होगा। 30 बेड वाले अस्पताल का निर्माण लगभग 4 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से हुआ है। सिविल सर्जन ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया, हालांकि बिजली आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है।

वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसंतपुर का विधिवत उद्घाटन 13 अप्रैल को किया जाएगा। करीब 4 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित 30 बेड वाले इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसको लेकर बुधवार को सिविल सर्जन बाबू साहब झा ने अस्पताल भवन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं और उपकरणों की बारीकी से जांच की। सिविल सर्जन ने बताया कि 13 अप्रैल से अस्पताल आम लोगों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। यहां 24 घंटे डॉक्टर, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रहेगी।
हालांकि निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है और जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इस पर सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अर्जुन चौधरी को शीघ्र विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर डीपीएम बालकृष्ण चौधरी, हेल्थ मैनेजर विवेक रंजन, लेखा प्रबंधक सुशील सुमन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


