सुपौल : कोसी में जारी हैं अवैध बालू खनन ,बालू माफिया के डर से कोई नहीं बोलता
कुनौली में कोशी नदी के किनारे अवैध बालू खनन हो रहा है। स्थानीय लोग डर के मारे चुप हैं, जबकि बालू माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। खनन विभाग की लापरवाही और प्रशासन की चुप्पी ने इस अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया है, जिससे स्थानीय सुरक्षा खतरे में है।

कुनौली, निज प्रतिनिधि। खनन विभाग की लापरवाही से निर्मली प्रखंड के कोशी नदी के किनारे धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन हो रहा हैं। कोई देखने और रोकने -टोकने वाला भी नहीं हैं। बालू माफिया मालामाल हो रहे हैं। डर से लोग चुप रहने में ही भलाई समझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कमीशन हर जगह पहुंच रहा हैं कौन रोकेगा। इस कारण बालू माफियाओं की बल्ले-बल्ले हैं। दिन के उजाले में कोशी नदी में धड़ल्ले से हो रही अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। यही कारण है कि बालू माफियाओं का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
अवैध बालू खनन को लेकर सरकार व पुलिस मुख्यालय की सख्ती भी इस इलाके के बालू माफियाओं पर बेअसर साबित हो रही है। बताते चलें कि राज्य में अवैध बालू खनन को लेकर सरकार ने कई कड़े कानून व सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अवैध बालू माफियाओं का सीधे कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। बावजूद कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इसका फायदा उठाकर बालू माफिया जेसीबी से अवैध बालू खनन और जोर शोर से शुरू कर दिए हैं। बालू माफियाओं का संगठित गिरोह हर जगह-जगह इस काम में लगी हैं। सूत्रों की मानें तो रात के अंधेरे में अवैध बालू कारोबारी कोशी नदी से बालू की निकासी कर एक जगह इकट्ठा करते हैं। फिर दिन के उजाले में ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई कर अलग-अलग स्थानों पर बिक्री कर रहे हैं। इन दिनों अवैध बालू कारोबारियों ने कुनौली बॉर्डर से से लेकर दिघीया तक अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर बालू की खनन शुरू कर दी है। हद तो तब हो गयी जब कोशी नदी के किनारे में भी बालू माफियाओं ने अवैध बालू निकासी के लिए कई स्पर और बांध को बड़े पैमाने पर काटकर ट्रैक्टर आने जाने का रास्ता बना दिया। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में अगर कोशी बराज से क्षमता से अधिक कोशी नदी में पानी छोड़ा गया तो कोशी का पानी कई स्परों और शुरक्षा बांधों को ध्वस्त कर सकता हैं। क्योंकि बालू माफियाओं द्वारा कई स्थानों पर शुरक्षा बांधो और स्परों को काटकर रास्ते बना दिए गए हैं, जो इन खतरों को संकेत दे रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी को नहीं है। सब को पता हैं कि कोशी नदी में बालू की अवैध खनन हो रहा हैं। जब भी खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई करने के लिए सुपौल मुख्यालय से निकलते ही इन बालू माफियाओं को पहले पता हो जाता हैं कि खनन विभाग के टीम छापेमारी करने के लिए आ रहे हैं । वहां से पर से बालू माफिया ट्रेक्टर लेकर फरार हो जाते हैं । लेकिन स्थानीय प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के वजह से अबैध बालू की खनन फलफूल रहा हैं। विभाग के द्वारा कोशी में अवैध खनन रोकने के लिए नजदीक के थाने को जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं इस संबंध में डगमारा थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि कोशी में अवैध खनन अगर हो रही हैं तो खनन विभाग को कहिये। यानी थाना इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं करना चाहती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



