सुपौल : कोसी नदी में धड़ल्ले से जारी है बालू का अवैध खनन

Apr 07, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सरायगढ़ में कोशी पूर्वी तटबंध के अंदर लोग अवैध बालू खनन कर रहे हैं। खनन विभाग की छापेमारी के बावजूद ट्रैक्टर से यह काम धड़ल्ले से जारी है। मिट्टी की कटाई पर रोक है, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

सुपौल : कोसी नदी में धड़ल्ले से जारी है बालू का अवैध खनन

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कोशी पूर्वी तटबंध के अंदर नदी किनारे से लोगों ने ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू खनन किया जा रहा है। हालांकि खनन विभाग द्वारा समय-समय पर इसकी छापेमारी अभियान चलाया जाता है। लेकिन उसके बाद लोगों द्वारा धड़ल्ले से ट्रैक्टर से अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। बताया जाता है कि तटबंध किनारे से मिट्टी कटाई करने पर रोक है। लेकिन लोगों द्वारा जानबूझकर मिट्टी की कटाई धड़ल्ले से चल रहा है।लोग अपने कामों में इसका उपयोग करते हैं। जानकार के मुताबिक कोशी पूर्वी तटबंध किनारे अगर अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है तो यह आने वाले समय में आमजनों को कठिनाइयां का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीण विजय कुमार सिंह, पप्पू कुमार, मोतीराम, सावित्री देवी, सुदेश्वर यादव सहित अन्य लोगों ने खनन विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए धड़ल्ले से हो रहे अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।