सुपौल : अवैध रूप से संचालित दवा दुकान सील

Feb 17, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

गणेशपुर गांव में एक दवा दुकान की शिकायत पर सीओ और औषधि निरीक्षक ने छापेमारी की। दुकान पर प्रतिबंधित कफ सिरप बिकने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। दुकानदार ने वैध कागजात नहीं दिखाए, और दुकान में 61 प्रकार की दवा पाई गई। दुकान को सील कर दिया गया है।

सुपौल : अवैध रूप से संचालित दवा दुकान सील

मरौना, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव मे अबैध रूप से संचालित हो रही एक दवा दुकान की शिकायत पर सोमवार को सीओ अभिजीत और औषधि निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, निर्भय कुमार, सरफराज आलम, पूजा कुमार और एकसाइज इस्पेक्टर राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस बाबत औषधि निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मो इस्माल के मकान में संचालित दवा दुकान में प्रतिबंधित कफ सिरप बिकने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आलोक में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। मधुबनी जिला के मधेपुर भीमपुर गांव निवासी हसमत अली अंसारी दुकान संचालित करता हुआ पाया गया। जांच के क्रम में दुकान और मकान मालिक के घर की तलाशी ली गईं।

लेकिन प्रतिबंधित कफ सिरप नहीं मिला। दुकानदार हसमत से दुकान संचालन संबंधित कागजात की मांग की गई। दुकानदार ने कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। दुकान में 61 प्रकार की दवा मिली। इसके बाद दवा दुकान सील कर दी गई और दुकानदार हसमत अली अंसारी के विरुद्ध न्यायालय में केस दर्ज किया जाएगा। छापेमारी मे थाना पुलिस व पदाधिकारी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;