Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsIllegal Gas Refilling Operations Persist in Triveniganj Despite Administrative Crackdowns

सुपौल : अवैध रूप से चल रहा गैस रिफिलिंग का धंधा
संक्षेप:
त्रिवेणीगंज में चौक-चौराहों पर अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन यह कारोबार रुक नहीं रहा है। बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरने से लीक...
Sep 14, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश चौक-चौराहों पर इन दिनों खुलेआम अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है। हालांकि समय-समय पर प्रशासन द्वारा अभियान चला कर कार्रवाई की जाती है, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रहा है। इस कारोबार में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरा जाता है, जिससे गैस लीक होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




