Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsIllegal Encroachment on NH 27 in Simrahi Market Raises Safety Concerns
सिमराही बाजार : एनएच 27 पर फिर अतिक्रमण, लगातार जाम से जूझ रहे स्थानीय व राहगीर

सिमराही बाजार : एनएच 27 पर फिर अतिक्रमण, लगातार जाम से जूझ रहे स्थानीय व राहगीर

संक्षेप:

राघोपुर के सिमराही बाजार में एनएच 27 पर फुटकर विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है। स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के कारण सड़क पर व्यापारियों का कब्जा बढ़ता जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने जिला पदाधिकारी से हस्तक्षेप की अपील की है।

Nov 25, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित गुलाबदास ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 27 एक बार फिर अतिक्रमण की पुरानी समस्या से जूझ रहा है। फुटकर विक्रेताओं ने एनएच पर मंगलवार एवं शुक्रवार को अपना कारोबार स्थल बना लिया है। जिससे एनएच पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। हैरत की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन इस गंभीर स्थिति पर मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे जनहित और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलव हो की जिलापदाधिकारी सावन कुमार के कड़े निर्देश पर सिमराही बाज़ार में एनएच -27 पर हुए अतिक्रमण को बड़े पैमाने पर हटाकर हाईवे को पूरी तरह से खाली कराया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस कार्रवाई के बाद बाज़ार ने जाम की समस्या से लगभग पूर्ण रूप से मुक्ति पा ली थी और लोगों ने राहत की साँस ली थी। मगर, जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी, स्थानीय प्रशासनिक इकाई की निष्क्रियता के कारण धीरे-धीरे स्थिति फिर से बदतर होती चली गई। फुटकर विक्रेताओं का वर्चस्व एक बार फिर हाईवे पर स्थापित हो गया है। गुरुवार और मंगलवार को हाट का सीधा कब्ज़ायह समस्या खासकर मंगलवार और शुक्रवार को चरम पर होती है। इन दिनों गुलाब दास ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर के समीप एन एच -27 के किनारे, बल्कि सीधे सड़क पर, अतिक्रमण कर बाज़ार (हाट) लगा दिया जाता है। हाईवे की दोनों लेन का संकरा हो जाना दुर्घटनाओं की आशंका को कई गुना बढ़ा देता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है। स्थानीय दुकानदारों पर वसूली का आरोप अतिक्रमण के इस खेल में स्थानीय दुकानदारों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सिमराही बाज़ार के कुछ पक्के दुकानदार बाहर से आने वाले कपड़ा और अन्य फुटकर विक्रेताओं को अपनी दुकानों के आगे दुकान लगाने की इजाजत देते हैं और इसके बदले में उनसे पैसा वसूली करते हैं। यह अवैध वसूली अतिक्रमण को बढ़ावा देने का मुख्य कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों एवं सिमराही बाजार के जागरूक नागरिकों ने एक बार फिर जिला पदाधिकारी से हस्तक्षेप की अपील की है। लोगों का कहना है कि जब तक स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश नहीं दिए जाते, तब तक यह स्थिति नहीं सुधरेगी। उनकी माँग है कि हाईवे को जन सुरक्षा के लिए तुरंत खाली कराया जाए और अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाय। कोट................. सिमराही बाजार में अतिक्रमण की सूचना मिली है। स्थल चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में उचित कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। - वीणा वैशाली, ईओ, नगर पंचायत सिमराही