Supaul News: सुपौल : पश्चिमी कोशी तटबंध पर हो रहा अवैध कब्जा
हिन्दुस्तान, सुपौल
Supaul News: कुनौली के तटबंध के किनारे आधा दर्जन से अधिक परिवारों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से घर बना लिए हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारी इस समस्या से बेखबर हैं, जबकि तटबंध के किनारे घर बनाना इसकी मजबूती को कमजोर कर रहा है।

Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि। पश्चिमी कोशी तटबंध सह निर्मली कुनौली पथ के किनारे डगमारा ओपी से लेकर कुनौली बार्डर तक आधा दर्जन से अधिक घर लोगों ने बना लिया हैं। जल संसाधन विभाग के सरकारी जमीन पर अबैध रूप से घर बनाने की होड़ सी लग गयी हैं। ये वैसे परिवार हैं जिन्हें अपना जमीन रहने के बाबजूद भी यह अतिक्रमण कर रहा हैं।विभागीय अधिकारी इस बातों से बेखबर हैं जबकि दो दर्जन से अधिक इस विभाग के कर्मचारी कार्यरत हैं। तटबंध के किनारे घर बनाने जाने से तटबंध भी कमजोर होता जा रहा हैं ।

