सुपौल : तीन दिनों तक आवास कर्मियों का कार्य बहिष्कार

Feb 26, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवास कर्मियों ने तीन दिनों के कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। ये कर्मी पिछले आठ माह से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की है और धरना-प्रदर्शन शुरू किया है।

सुपौल : तीन दिनों तक आवास कर्मियों का कार्य बहिष्कार

सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवास कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से तीन दिनों तक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है। आवास कर्मी में ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं आईटी सहायक सहित अन्य कर्मी शामिल थे। कर्मियों ने बताया कि वे पिछले आठ माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि समय पर मानदेय नहीं मिलने से परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और विभागीय अधिकारियों से अविलंब बकाया मानदेय भुगतान की मांग की है।

आवास कर्मियों ने बताया कि मांगों के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार से धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है, जो तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान योजना से संबंधित कार्य प्रभावित रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।