सुपौल : रेड क्रॉस भवन में हेल्दी बेबी शो कल, पुरस्कृत होंगे बच्चे
Apr 05, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
सुपौल में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल परिसर के रेड क्रॉस भवन में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन सुबह 10 से 1 बजे तक होगा, जिसमें जन्म प्रमाणपत्र, टीकाकरण कार्ड और माता-पिता का आधार कार्ड आवश्यक है।

सुपौल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सात अप्रैल को सदर अस्पताल परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी। इस बाबत रेड क्रॉस के सचिव चंद्रकिशोर चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सुबह 10 से लेकर दोपहर एक बजे तक बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसमें जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। निबंधन के लिए बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, टीकाकरण कार्ड व माता या पिता आधार कार्ड जरूरी है। बेबी शो में चयनित स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


