सुपौल : प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 250 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
सरायगढ़ में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 250 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। सीएचसी भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिटही में यह शिविर आयोजित किया...

सरायगढ़ निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिटही मे मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत कुल 250 गर्भवती महिलाओं की शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की गई । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि तीनो अस्पताल में कुल 250 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर मे गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कराकर दवा उपलब्ध कराई गई। डीपीसी सह डीपीएम बालकृष्ण चौधरी ने सीएससी पहुंचकर स्वास्थ्य जांच शिविर का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन सत्यनारायण पासवान ने गर्भवती महिलाओं का वीडीआरएल, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, यूरीन,हिमोग्लोबिन सहित अन्य सहित अन्य प्रकार की जांच की।
जहां जांच के उपरांत चिकित्सको द्वारा गर्भवती महिलाओं को ख़ान पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। साथ ही भारी वज़न से परहेज़ बरतनें एवं अधिक मात्रा में पानी पीने की बात कही गई। शिविर में डॉ चंद्रभूषण मंडल,डॉ मोहसिन रजा, डॉ एसके सत्या, लेखापाल राजीव रंजन मिश्र, लीलानंद सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश्वर मंडल, एएनएम डोली कुमारी,सुनीधी कुमारी, सैवया कुमारी, साक्षी कुमारी,ममता कुमारी, अनुराधा कुमारी, निलम कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रतीभा कुमारी, ज्योति कुमारी, विनीता कुमारी,मीरा गुप्ता,सहित अन्य एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




