सुपौल : सरस्वती पूजा भक्तिमय माहौल में धूमधाम के साथ मनाने को लेकर हुई बैठक
छातापुर के रतनसार गांव में सरस्वती पूजा को भव्य तरीके से मनाने के लिए एक बैठक हुई। 23 जनवरी को पूजा आयोजित की जाएगी, जिसमें माता सरस्वती की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 23 और 24 जनवरी को भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

छातापुर, एक प्रतिनिधि। ग्वालपाड़ा पंचायत के रतनसार गांव स्थित सरस्वती सह शिव मंदिर के प्रागंण में सरस्वती पूजा भक्तिमय माहौल में मनाने को लेकर मिडिल स्कूल रतनसार में रविवार को पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें सरस्वती पूजा को भव्य रूप से सार्वजनिक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति ने निर्णय लिया गया कि विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना को लेकर माता की भव्य प्रतिमा का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके बाद 23 जनवरी को सरस्वती पूजा मनाई जाएगी। इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूजा में माहौल को भक्तिमय करने के लिए दो दिवसीय भक्ति जागरण का आयोजन किया जाना है।
बताया गया कि इसको लेकर 23 जनवरी और 24 जनवरी की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें समस्त ग्रामीण शामिल होकर भक्ति भजन करते हुए कार्यक्रम का लुत्फ उठाएंगे। बताया गया कि इस दो दिवसीय जागरण कार्यक्रम में 23 जनवरी की रात को भागपुर के कलाकार की टीम में सिंगर पप्पू परदेशी, गायिका रोहिणी मंडल के द्वारा झाँकी की प्रस्तुति देने के साथ ही भक्ति भजन का कार्यक्रम किया जाएगा। जबकि 24 जनवरी को जोगबनी के टीम में गायक बबलू सागर भानु प्रिया एवं अन्य कालाकार शामिल होकर अपनी प्रस्तुति भक्ति जागरण कार्यक्रम में देंगे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश साह, अशोक यादव, शंभू ठाकुर, मुन्ना यादव, सुवा लाल सरदार, कमलेश्वरी यादव, ललन कुमार, नीतीश कुमार, शिवन साह, बिनोद यादव, ललन कुमार, संजय कुमार, तेज नारायण कुमार आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




