Supaul News: बाबा गणिनाथ गोविन्द की जयंती पर निकली भव्य झांकी

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता श्रीश्री 108 बाबा गणिनाथ गोविन्द की 14वीं जयंती समारोह को लेकर

Supaul News: बाबा गणिनाथ गोविन्द की जयंती पर निकली भव्य झांकी

Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता श्रीश्री 108 बाबा गणिनाथ गोविन्द की 14वीं जयंती समारोह को लेकर शनिवार को बसहा साहेब टोला से भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़े और बाबा गणिनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। झांकी की शुरुआत बाबा गणिनाथ धाम, बसहा साहेब टोला वार्ड नंबर एक से हुई। बाबा गणिनाथ गोविन्द पूजा एवं मंदिर निर्माण जिला समिति, बसहा के बैनर तले निकली झांकी बसहा और थुमहा होते हुए एनएच-327ई के रास्ते निर्मली बाजार पहुंची। इसके बाद हटवेरिया, हरदी दुर्गा स्थान, रामनगर, तुलापट्टी सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुए झांकी पुनः साहेब टोला स्थित बाबा गणिनाथ धाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

झांकी के मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का फूल-माला से स्वागत किया। ग्रामीणों ने महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण भी स्वीकार किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव 12 से 14 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन होगा। झांकी को सफल बनाने में सुधीर साह, लड्डू साह, देवनारायण साह, गजेंद्र साह, दिगम्बर साह, रामचन्द्र साह, राजीव कुमार, सूरज कुमार, मिथलेश साह सहित जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पम्पल सिंह प्रियांशु और सैकड़ों युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: बाबा गणिनाथ गोविन्द की जयंती पर निकली भव्य झांकी