Supaul News: दो दिवसीय गणिनाथ महोत्सव का समापन, समापन दिवस पर सिंदरी पूजन का आयोजन

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: करजाईन में बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज मंदिर में आयोजित दो दिवसीय गणिनाथ महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। इस समारोह में साहू समाज सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महाप्रसाद का आयोजन भी हुआ।

Supaul News: दो दिवसीय गणिनाथ महोत्सव का समापन, समापन दिवस पर सिंदरी पूजन का आयोजन

Supaul News: करजाईन, एक संवाददाता करजाईन बाजार स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय गणिनाथ महोत्सव का शनिवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में साहू समाज के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। समापन दिवस पर सुबह नौ बजे सिंदरी पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे जागरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम हुआ। इसमें लोकही विधायक एवं बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के वंशज सतीश साह शामिल हुए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामनारायण साह एवं पूर्व प्रमुख महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने विधायक को अंगवस्त्र, पाग एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

महोत्सव के दौरान बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज के जीवन एवं महिमा पर आधारित गायन-वादन और सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे। रामदेव पंजियार एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामनारायण साह ने बताया कि बाबा गणिनाथ गोविंद महोत्सव प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी साहू समाज के साथ अन्य वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे। मौके पर राजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. रमेश प्रसाद यादव, जीवनेश्वर साह, किशोरी लाल साह, देवेंद्र साह, पिंकू साह, विश्वनाथ साह, अशोक साह, बलराम साह, किशुनदेव साह, हरि साह, गायक बालाजी सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: दो दिवसीय गणिनाथ महोत्सव का समापन, समापन दिवस पर सिंदरी पूजन का आयोजन